नई दिल्ली कोरोना संकट के बीच दुनिया के तमाम देश आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं। भारत को भी लॉकडाउन के कारण कई सेवाएं बंद होने के बाद से काफी नुक़सान हुआ लेकिन अब विश्व बैंक की एक रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट ने जिस तरह के दावे किये गए है, वह अगर सच हो जाते हैं तो भारत को आगामी दिनों में बड़ा झटका लग सकता है।
विश्व बैंक का भारत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा दावा
दरअसल, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अलर कोरोना के मद्देनजर लम्बे समय तक स्कूल बंद रहे तो देश को 40 अरब अमेरिकी डॉलर से भी अधिक का नुकसान हो सकता है। इसके अलावा देश को पढ़ाई को लेकर जो नुकसान होगा वो अलग है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि वर्तमान स्थिति में दक्षिण एशियाई क्षेत्र में स्कूलों के बंद रहने से 62 अरब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो सकता है। भविष्य में हालात और खराब होने पर ये नुकसान करीब 88 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है।
कोरोना के कारण स्कूल बंद होने से 40 अरब US डॉलर का नुकसान
बता दें कि विश्व बैंक की ये रिपोर्ट, ‘पराजित या खंडित? दक्षिण एशिया में अनौपचारिकता एवं कोविड-19’ के नाम से प्रकाशित की गयी। जिसमे कहा गया कि दक्षिण एशियाई देशों में अस्थायी तौर पर स्कूल बंद करने से छात्रों पर तो बुरा प्रभाव पड़ ही रहा है, अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।